मनोहरपुर में अनियंत्रित पिकअप वैन सड़क किनारे पलटी, चालक फरार

Chakradharpur: शनिवार को मनोहरपुर-राउरकेला मुख्य मार्ग पर मेदासाई के समीप एक मालवाहक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई. दुर्घटना में...

Chakradharpur: शनिवार को मनोहरपुर-राउरकेला मुख्य मार्ग पर मेदासाई के समीप एक मालवाहक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई. दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

नशे की हालत में वाहन चलाने की आशंका

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिकअप वैन (संख्या OR14U6958) मनोहरपुर से भालुलत्ता, ओडिशा की ओर जा रहा था. चालक कथित रूप से नशे की हालत में वाहन चला रहा था. इसी दौरान वाहन पर से उसका नियंत्रण हट गया, जिससे पिकअप सड़क किनारे पलट गई.

घटना के बाद चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया. स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी है. चालक की पहचान एवं उसकी तलाश के प्रयास जारी हैं.

ALSO READ: NTA की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल, टेक्निकल गड़बड़ी के कारण 2 घंटे 23 मिनट देर से शुरू हुई ”CUET” UG परीक्षा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *