DC ने रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य की समीक्षा की, अधिकारियों को दिया समन्वय स्थापित कर कार्य पूरा करने का निर्देश

Chaibasa : डीसी मनीष कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को रेलवे ओवरब्रिज निमार्ण प्रगति की समीक्षा बैठक की. इस दौरान आरओबी निमार्ण...

Chaibasa : डीसी मनीष कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को रेलवे ओवरब्रिज निमार्ण प्रगति की समीक्षा बैठक की. इस दौरान आरओबी निमार्ण के लिये भूमि अधिग्रहण कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की गयी. डीसी ने आरबीके-21, आरबीके-24, आरबीके-26 और आरबीके-30 रेलवे लेवल क्रॉसिंगों पर प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज की जानकारी ली. आरओबी निर्माण कार्यों से संबंधित भूमि अधिग्रहण की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गयी. इस क्रम में प्रत्येक परियोजना के अंतर्गत अधिग्रहित की जाने वाली भूमि, लंबित प्रकरणों, मुआवजा भुगतान, रैयतों से समन्वय, अभिलेखीय त्रुटियों के निराकरण और अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं की बिंदुवार जानकारी ली गयी. डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भूमि अधिग्रहण से जुड़े सभी लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करते हुए प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जायें. ताकि निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो और परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा किया जा सके.

क्षेत्र का निरीक्षण करें अधिकारी

डीसी ने जिला भू-अर्जन पदाधिकारी और संबंधित अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे नियमित रूप से क्षेत्रीय निरीक्षण करें. भूमि अधिग्रहण से संबंधित समस्याओं का समाधान समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करें. साथ ही प्रभावित रैयतों के साथ सतत संवाद स्थापित कर आवश्यक प्रक्रियाओं को पारदर्शी और सुगम बनायें. डीसी ने कहा कि रेलवे ओवरब्रिज के निमार्ण से क्षेत्र में सुगम और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित होगा. इससे यातायात जाम की समस्या को कम करने और आमजन को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण परियोजना है.

समन्वय स्थापित कर करें कार्य

डीसी ने राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल और राजस्व विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया. साथ ही कहा कि परियोजना से संबंधित सभी विभाग नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा करें और उत्पन्न होने वाली बाधाओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें. उन्होंने स्पष्ट किया कि विकासात्मक परियोजनाओं के क्रियान्वयन में अनावश्यक विलंब स्वीकार्य नहीं होगा. बैठक में विभिन्न विभागों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित कर भूमि अधिग्रहण संबंधी बाधाओं के शीघ्र निष्पादन और आरओबी निर्माण परियोजनाओं को गति प्रदान करने पर विशेष जोर दिया गया. इस दौरान उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, अपर उपायुक्त किस्टो कुमार बेसरा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

 

ALSO READ : NEET (UG)-2026 परीक्षा की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *