इस वीकेंड बूथों पर बैठेंगे BLO, CM हेमंत सोरेन की जनता से अपील

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के सभी नागरिकों से अपने मताधिकार को सुरक्षित और सटीक बनाने की अपील की है....

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के सभी नागरिकों से अपने मताधिकार को सुरक्षित और सटीक बनाने की अपील की है. मुख्यमंत्री ने जानकारी दी है कि राज्य में वर्तमान में एसआइआर की प्रक्रिया पूरी मुस्तैदी से चल रही है. जनता की सहूलियत के लिए इस शनिवार और रविवार को विशेष अभियान चलाया जा रहा है. जिसके तहत सभी नजदीकी मतदान केंद्रों (बूथों) पर बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे.
सीएम ने राज्य के मतदाताओं से आग्रह किया है कि वे इस वीकेंड अपने नजदीकी बूथ पर जरूर जाएं और मतदाता सूची में अपना नाम जांचें. इस जांच का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आपका नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची के आधार पर सही तरीके से मैप किया गया है या नहीं.

मैपिंग नहीं होने पर घबराने की जरूरत नहीं

मुख्यमंत्री ने जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि यदि किसी कारणवश आपके नाम की मैपिंग नहीं हो पाई है, तो घबराने या चिंता करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. ऐसी स्थिति में आप तुरंत वहां मौजूद बीएलओ को इसकी जानकारी दें, ताकि समय रहते आवश्यक सुधार और आगे की कार्रवाई की जा सके. उन्होंने सतर्क रहें, अपना मताधिकार सुरक्षित रखें का संदेश देते हुए सभी से इस प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया है.

 

ALSO READकोर्ट के आदेश के बाद भी कुमकुम को ससुराल में नहीं मिली जगह, धुर्वा थाना और CDPO को मिला था आदेश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *