Click Here
Click Here

ग्रामीणों जलापूर्ति पंप हाउस में चोरी करने पहुंचे चार चोरों ने पंप ऑपरेटर सहित दो को पीटा

Bokaro : बालीडीह थाना क्षेत्र के गरगा डैम स्थित हैसाबातु ग्रामीण जलापूर्ति योजना के पंप हाउस में बीती रात चोरी की नीयत...

Bokaro : बालीडीह थाना क्षेत्र के गरगा डैम स्थित हैसाबातु ग्रामीण जलापूर्ति योजना के पंप हाउस में बीती रात चोरी की नीयत से पहुंचे चार युवकों ने विरोध करने पर पंप ऑपरेटर और एक अन्य कर्मी के साथ मारपीट कर दी. घटना रात करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है. मारपीट में पंप ऑपरेटर अनिल कुमार सोरेन के चेहरे पर गंभीर चोट लगी, जबकि रमेश कुमार सिंह को भी अंदरूनी चोटें आई हैं.

 

चोरी की कोशिश का विरोध करने पर हमला

घायल अनिल कुमार सोरेन ने बालीडीह थाना में दिए आवेदन में बताया कि नयागोड़ा निवासी सुबोध किश्कु और कमलेश किश्कु अपने दो अन्य साथियों के साथ पंप हाउस की बाउंड्री वॉल फांदकर अंदर घुसने का प्रयास कर रहे थे. उन्हें रोकने और पूछताछ करने पर चारों ने मिलकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी.

add1

ALSO READ : हजारीबाग में नगर निगम और संवेदक का खेल: रातों-रात चमका दी करोड़ों की सड़क, बिना उखाड़े ही बिछा दी ‘आधे इंच’ की पतली परत

बचाव में आए कर्मी को भी पीटा

मारपीट के दौरान जलापूर्ति पंप में कार्यरत रमेश कुमार सिंह अनिल सोरेन के बचाव के लिए पहुंचे. आरोप है कि हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की. घटना के बाद चारों आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए.

कार्रवाई की मांग, जल सहियाएं पहुंचीं थाना

घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास पंचायत की कई जल सहियाएं बालीडीह थाना पहुंचीं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. पीड़ितों ने दो नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

ALSO READ : NTA की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल, टेक्निकल गड़बड़ी के कारण 2 घंटे 23 मिनट देर से शुरू हुई ”CUET UG” परीक्षा 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *