Click Here
Click Here
Click Here

अंतरजिला बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, शातिर अपराधी गिरफ्तार

Simdega: पाकरटांड़ पुलिस ने अंतरजिला स्तर पर बाइक चोरी करने वाले एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामले...

Simdega: पाकरटांड़ पुलिस ने अंतरजिला स्तर पर बाइक चोरी करने वाले एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ धर्मदेव पासवान ने प्रेस वार्ता में बताया कि एसपी सिमडेगा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई.

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

उन्होंने बताया कि 5 जुलाई 2025 को पुलिस ने प्रहलाद सिंह नामक बाइक चोर को गिरफ्तार किया था. पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि वह रांची निवासी दीना सिंह के साथ मिलकर बाइक चोरी कर उसकी खरीद-बिक्री करता था.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

गिरफ्तारी के डर से था फरार

प्रहलाद की गिरफ्तारी के बाद पुलिस लगातार दीना सिंह की तलाश में जुटी थी, लेकिन गिरफ्तारी के डर से वह फरार चल रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

कई जिलों में दर्ज हैं मामले

SDPO ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रांची, गुमला और सिमडेगा के विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं तथा वह पूर्व में भी जेल जा चुका है. पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.

ALSO READ: बोकारो एसपी ने बेरमो अनुमंडल के कई थानों का किया निरीक्षण, कहा- ‘अपराधियों में हो कानून का खौफ’

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *