कीटनाशक का सेवन करने से घाघरा में किशोरी की हुई मौत, शव का हुआ पोस्टमार्टम

Gumla: गुमला जिला के घाघरा थाना क्षेत्र के सलगी भुड़िया टोली निवासी 16 वर्षीय नेहा कुमारी की मौत कीटनाशक का सेवन करने...

Gumla: गुमला जिला के घाघरा थाना क्षेत्र के सलगी भुड़िया टोली निवासी 16 वर्षीय नेहा कुमारी की मौत कीटनाशक का सेवन करने से रिम्स ले जाने के दौरान हो गई. सूचना मिलने पर एसआई अरविंद कुमार ने शव का सदर अस्पताल गुमला में पोस्टमार्टम कराकर शनिवार को परिजनों को सौंप दिया और मामले की छानबीन में जुट गए हैं.

परिजनों ने किशोर पर लगाया गंभीर आरोप

मृतिका की मां अमेरिका देवी ने बताया कि गांव के ही एक किशोर द्वारा 29 मई की शाम करीब 7 बजे नेहा को हरिश्चंद्र उरांव के खेत स्थित बारी के रूम में ले जाया गया था. वहां सब्जी मारने वाला कीटनाशक लाकर उसे खिलाया गया और किशोर ने खुद भी उसका सेवन कर लिया. किशोर का इलाज अस्पताल में चल रहा है, जबकि नेहा की मौत हो गई. परिजनों ने मामले में मोतीलाल उरांव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

ALSO READ: अंतरजिला बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, शातिर अपराधी गिरफ्तार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *