विनीत तिवारी हत्याकांड में फरार आरोपियों के घर पहुंची पुलिस, ढोल-नगाड़े के साथ चिपकाया इश्तिहार

Palamu: चर्चित विनीत तिवारी हत्याकांड मामले में पुलिस ने फरार चल रहे मुख्य आरोपियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है. माननीय न्यायालय...

Palamu: चर्चित विनीत तिवारी हत्याकांड मामले में पुलिस ने फरार चल रहे मुख्य आरोपियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है. माननीय न्यायालय से आदेश प्राप्त होने के बाद पुलिस ने चारों मुख्य आरोपियों के घर पहुंचकर उनके परिजनों की मौजूदगी में इश्तिहार चिपकाने की कार्रवाई की.

ढोल-नगाड़े के साथ पहुंची पुलिस

पुलिस की टीम ढोल-नगाड़े के साथ आरोपियों के गांव और घर पहुंची, ताकि आसपास के लोगों को भी इसकी जानकारी मिल सके. पुलिस ने परिजनों और स्थानीय लोगों के माध्यम से फरार आरोपियों को जल्द से जल्द आत्मसमर्पण करने का संदेश दिया. साथ ही चेतावनी दी कि ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ और कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

25 अप्रैल को हुई थी हत्या

यह मामला शहर थाना क्षेत्र में 25 अप्रैल को हुई घटना से जुड़ा है, जिसमें विनीत तिवारी का पहले अपहरण किया गया था और बाद में उसकी हत्या कर दी गई थी. मामले में पुलिस लगातार अनुसंधान कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं.

चार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई

कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रदीप तिवारी उर्फ महाकाल और राकेश तिवारी के घर पर इश्तिहार चिपकाया. उनके परिजनों को सूचित किया गया कि आरोपियों को जल्द न्यायालय में उपस्थित कराया जाए. मामले के अन्य आरोपी प्रशांत तिवारी और रौशन तिवारी, सदर थाना क्षेत्र के बड़कागांव निवासी हैं. पुलिस ने इनके घरों पर भी इश्तिहार चिपकाया है.

कुर्की की भी चेतावनी

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यदि आरोपी जल्द आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया के तहत घर की कुर्की समेत अन्य सख्त कार्रवाई की जा सकती है. पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई न्यायालय के निर्देशानुसार जारी रहेगी.

ALSO READ: अंतरजिला बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, शातिर अपराधी गिरफ्तार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *