Click Here
Click Here
Click Here

ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, पश्चिम बंगाल निवासी की हुई पहचान

Koderma: कोडरमा-गया रेलखंड के गझंडी क्षेत्र के समीप ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान 30 वर्षीय...

Koderma: कोडरमा-गया रेलखंड के गझंडी क्षेत्र के समीप ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान 30 वर्षीय राजू सरदार, पिता राम सरदार, ग्राम पलासी, थाना कालीगंज, जिला नदिया (पश्चिम बंगाल) निवासी के रूप में की गई है.

चलती ट्रेन से गिरने से हुई मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक ट्रेन से यात्रा कर रहा था. इसी दौरान किसी कारणवश वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

ALSO READ: जंगल में मिला युवक का अधजला शव, हत्या कर सबूत मिटाने की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने मृतक की पहचान होने के बाद उसके परिजनों को घटना की सूचना दे दी है. वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवक किन परिस्थितियों में ट्रेन से गिरा था.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *