मॉनसून से पहले एक्शन मोड में रांची नगर निगम, नालियों पर कब्जा करने वाले 23 भवनों को नोटिस

Ranchi : मॉनसून से पहले राजधानी रांची को जलजमाव की समस्या से राहत दिलाने के लिए रांची नगर निगम ने अतिक्रमण और...

Ranchi : मॉनसून से पहले राजधानी रांची को जलजमाव की समस्या से राहत दिलाने के लिए रांची नगर निगम ने अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त अभियान शुरू कर दिया है. इसी क्रम में नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वार्ड संख्या-32 के पंचशील नगर क्षेत्र का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर नालियों पर अतिक्रमण और अवैध निर्माण पाए गए, जिससे जल निकासी व्यवस्था प्रभावित हो रही है और बारिश के दौरान जलजमाव की आशंका बढ़ गई है.

Also Read : विनीत तिवारी हत्याकांड में फरार आरोपियों के घर पहुंची पुलिस, ढोल-नगाड़े के साथ चिपकाया इश्तिहार

23 भवनों को नोटिस, सात दिनों में मांगे गए दस्तावेज

निरीक्षण के बाद निगम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नालियों पर कब्जा कर निर्माण किए गए 23 भवनों को नोटिस जारी कर दिया है. भवन स्वामियों को सात दिनों के भीतर स्वीकृत भवन मानचित्र और अन्य वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है. नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संबंधित भवनों के खिलाफ झारखंड नगरपालिका अधिनियम और भवन उपविधियों के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : कीटनाशक का सेवन करने से घाघरा में किशोरी की हुई मौत, शव का हुआ पोस्टमार्टम

जलजमाव रोकने के लिए बनेगी नई रणनीति

नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जलजमाव की समस्या का केवल अस्थायी नहीं बल्कि स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए. इसके लिए पंचशील नगर क्षेत्र में उच्चस्तरीय समिति गठित कर विस्तृत सर्वेक्षण कराया जाएगा, जो जल निकासी में बाधा बनने वाले कारणों की पहचान कर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी. वहीं स्वच्छता शाखा को नालियों की सफाई और गाद हटाने के लिए विशेष अभियान चलाने तथा अभियंत्रण शाखा को फ्लड जोन की मैपिंग कर त्वरित और दीर्घकालिक समाधान तैयार करने का निर्देश दिया गया है. इसके अलावा पंचशील नगर-पंडरा क्षेत्र में लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से आरसीसी नाली निर्माण की योजना तैयार की गई है, जिसे जल्द धरातल पर उतारने की तैयारी की जा रही है.

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *