Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

पुश्तैनी जमीन पर कब्जे और रंगदारी मांगने का आरोप, सहायक नगर आयुक्त समेत कई लोगों के खिलाफ शिकायत

Hazaribagh : कटकमदाग थाना क्षेत्र स्थित खपरियावां निवासी फुल कुमारी मिश्रा ने नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त अनिल पांडेय, प्रखंड शिक्षा...

Hazaribagh : कटकमदाग थाना क्षेत्र स्थित खपरियावां निवासी फुल कुमारी मिश्रा ने नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त अनिल पांडेय, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अम्बुजा राय लक्ष्मी समेत कई लोगों के खिलाफ थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में पुश्तैनी जमीन पर जबरन कब्जा करने, चारदीवारी तोड़ने, रंगदारी मांगने और परिवार को धमकी देने का आरोप लगाया गया है. पीड़िता ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

Also Read : खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी द्वारा होटल, ढाबा, आइसक्रीम एवं बेकरी प्रतिष्ठानों का निरीक्षण

जेसीबी से तोड़ी गई चारदीवारी, 25 लाख रुपये मांगने का आरोप

शिकायत के अनुसार 30 मई 2026 को आरोपित पक्ष कथित तौर पर 50 से 60 अज्ञात लोगों और दो जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर पहुंचा और करीब 200 फीट लंबी चारदीवारी को ध्वस्त कर दिया. विरोध करने पर प्रशासनिक प्रभाव का हवाला देते हुए जमीन खाली करने के बदले 25 लाख रुपये की मांग की गई. पीड़िता का आरोप है कि परिवार को झूठे मुकदमों में फंसाने, सामाजिक रूप से प्रताड़ित करने और जान से मारने की धमकी भी दी गई.

Also Read : सरायकेला और चांडिल में मासिक लोक अदालत से मिली त्वरित राहत, 1.08 लाख का राजस्व अर्जित

जांच तक जमीन पर रोक, प्रशासन ने मांगे दस्तावेज

मामले को लेकर कटकमदाग अंचलाधिकारी सत्येंद्र नारायण पासवान ने बताया कि दोनों पक्षों को दस्तावेजों के साथ बुलाया गया है और जांच पूरी होने तक जमीन पर किसी भी प्रकार का कार्य रोक दिया गया है. वहीं थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने कहा कि आवेदन के आधार पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल आरोपित पक्ष की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है और मामले की सच्चाई जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *