मंदिर में प्रेमी युगल ने लिए सात फेरे, शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Koderma. : कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र स्थित परसाबाद के कुटिया मंदिर में शनिवार सुबह एक प्रेमी युगल ने शादी रचा...

Koderma. : कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र स्थित परसाबाद के कुटिया मंदिर में शनिवार सुबह एक प्रेमी युगल ने शादी रचा ली. मंदिर परिसर में संपन्न हुए इस विवाह का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद यह शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था और उन्होंने अपनी मर्जी से विवाह करने का फैसला लिया.

Also Read : पुश्तैनी जमीन पर कब्जे और रंगदारी मांगने का आरोप, सहायक नगर आयुक्त समेत कई लोगों के खिलाफ शिकायत

मंदिर में सिंदूर भरकर की शादी

जानकारी के अनुसार युवक की पहचान तिलैया थाना क्षेत्र के गझंडी निवासी अरविंद रविदास के रूप में हुई है, जबकि युवती बिहार के पहाड़पुर की रहने वाली बताई जा रही है. शनिवार सुबह दोनों परसाबाद स्थित कुटिया मंदिर पहुंचे, जहां पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न हुआ. इस दौरान युवक ने युवती की मांग में सिंदूर भरकर उसे अपनी जीवनसंगिनी के रूप में स्वीकार किया.

Also Read : BJP से दीपक प्रकाश की मजबूत दावेदारी और JMM से कल्पना की संभावना नहीं

वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा

शादी के कुछ ही समय बाद विवाह का वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया. वायरल वीडियो में प्रेमी युगल विवाह की रस्में निभाते और एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने का संकल्प लेते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों के बीच इस विवाह को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *