Jamtara : नारायणपुर में आयोजित GPL क्रिकेट टूर्नामेंट का शनिवार को भव्य समापन हुआ. फाइनल मुकाबले में बाबा 11 चुटिया ने बादशाह 11 को 40 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया. मैच देखने के लिए हजारों दर्शक मैदान में मौजूद रहे. समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री Dr. Irfan Ansari शामिल हुए. उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और मैदान में बल्लेबाजी कर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया.
जामताड़ा में खेल प्रतिभाओं का उत्साह, मंत्री ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला
मंत्री ने कहा कि जामताड़ा के युवाओं में क्रिकेट प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और भविष्य में यहां से राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकलेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं को खेल के माध्यम से आगे बढ़ाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है. साथ ही पढ़ाई के साथ खेलकूद को भी महत्व देने की अपील की. टूर्नामेंट के सफल आयोजन में कई स्थानीय जनप्रतिनिधियों, खेल प्रेमियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही. खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन और दर्शकों की भारी उपस्थिति ने इस आयोजन को यादगार बना दिया.

Also Read : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 6-7 जून को झारखंड दौरे पर, कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में होंगे शामिल
