पायल को इंसाफ दिलाने के लिए एकजुट हुआ गिरिडीह, निकला विशाल कैंडल मार्च

Giridih: 16 वर्षीय छात्रा पायल कुमारी की संदिग्ध मौत को लेकर शनिवार को गिरिडीह में सैकड़ों छात्र-छात्राएं, ग्रामीण और परिजन सड़कों पर...

Giridih: 16 वर्षीय छात्रा पायल कुमारी की संदिग्ध मौत को लेकर शनिवार को गिरिडीह में सैकड़ों छात्र-छात्राएं, ग्रामीण और परिजन सड़कों पर उतर आए. न्याय की मांग को लेकर झंडा मैदान से टावर चौक तक विशाल कैंडल मार्च निकाला गया.

निष्पक्ष जांच और गिरफ्तारी की मांग

प्रदर्शनकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की. टावर चौक पहुंचकर लोगों ने पायल की तस्वीर के सामने मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की.

पिता ने उठाए सवाल

मृतका के पिता जागेश्वर दास ने कहा कि उनकी बेटी मेधावी और संघर्षशील छात्रा थी. उन्होंने दावा किया कि पायल आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सकती थी और मामले की सच्चाई सामने आनी चाहिए.

छात्राओं ने जताई चिंता

कैंडल मार्च में शामिल छात्राओं ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई. उनका कहना था कि इस घटना से छात्राओं के बीच भय और असुरक्षा का माहौल पैदा हुआ है.

ALSO READ: जमशेदपुर: झारखंड क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी, IPL की तर्ज पर शुरू होगी झारखंड प्रीमियर लीग

प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन से मामले की त्वरित एवं निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग की. पूरे मार्च में “पायल को न्याय दो, दोषियों को सजा दो” के नारे गूंजते रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *