महिला का कमरे में मिला शव, हत्या या आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Ranchi: चुटिया थाना क्षेत्र के घाटरोड केतारी बगान(नियम आरंभ मैरेज हॉल) स्थित एक घर में महिला (22 वर्ष) का संदेहास्पद स्थिति में...

Ranchi: चुटिया थाना क्षेत्र के घाटरोड केतारी बगान(नियम आरंभ मैरेज हॉल) स्थित एक घर में महिला (22 वर्ष) का संदेहास्पद स्थिति में शव बरामद किया गया है. इसकी जानकारी चुटिया पुलिस को मिली. सूचना मिलते ही चुटिया पुलिस व एफएसएल की टीम पहुंची और जांच शुरू किया. आशंका जतायी जा रही है कि युवती के साथ दुष्कर्म के बाद सबूत मिटाने उसकी हत्या कर दी गयी है, मामला क्या है यह तो पोस्टमार्टम के बाद ही साफ हो पायेगा. मामले में पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में लिया है.

क्या है पूरा मामला 

चुटिया पुलिस को मुहल्ले के लोगों ने शनिवार की शाम सूचना दी की एक महिला का शव कमरे मिला है. महिला की पहचान खलारी निवासी स्वर्गीय राम कुमार गुप्ता की पुत्री पूजा गुप्ता के रूप में हुई है. इधर कमरे में शव मिलने की सूचना के  बाद पूरे मुहल्ले में सनसनी फैल गयी. सूचना मिलते ही चुटिया पुलिस पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा. कमरे और शव की स्थिति देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है और उसके बाद उसकी हत्या कर दी गयी है. आशंका जतायी जा रही है कि  जबरदस्ती करने वाले व्यक्ति को पूजा गुप्ता पहचान गई होगी, इसलिए साक्ष्य छुपाने की नियत से उसकी हत्या कर दी गयी. इधर चुटिया पुलिस व एफएसएल की टीम पूरे कमरे की जांच कर खुन, फिंगर प्रिंट आदि का नमुना लिया है. ताकि पूरे मामले से खुलसा किया जा सके. बताया जाता है पूजा कुमारी अपने पति से अलग रहती थी. हालांकि पुलिस पूजा के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

ALSO READ : रांची: 17 वर्षीय लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई लापता, इंस्टाग्राम पर रहती थी काफी सक्रिय

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *