Pakur : सदर प्रखंड परिसर में तंबाकू निषेध दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन डालसा सचिव रूपा बंदना के दिशा निर्देश पर किया गया. इस दौरान छात्र छात्राओं को तंबाकू के नुकसान, उनसे होने वाले गंभीर बीमारी से बचाव के बारे में जानकारी दी गई. छात्रों ने कार्यक्रम के दौरान तंबाकू का सेवन नहीं करने को लेकर संकल्प लिया.

साथ ही अपने दोस्तों, परिवार और समाज में तंबाकू के नुकसान, तंबाकू मुक्त घर कार्यालय संस्थानों को बनाने का संकल्प लिया. इस दौरान एंडेवर एकेडमी के शिक्षक संजय कुमार, पीएलवी नीरज कुमार राउत, चंदन कुमार रविदास समेत छात्र मौजूद रहे.
ALSO READ : मन की बात में रांची की गूंज: पीएम मोदी ने बढ़ाया शहर का मान, खिलाड़ियों का किया सम्मान
