सरायकेला: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर दिलाई गई शपथ, तंबाकू मुक्त समाज निर्माण का दिया गया संदेश

Saraikela: विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल, सरायकेला परिसर में शपथ ग्रहण एवं हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया....

Saraikela: विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल, सरायकेला परिसर में शपथ ग्रहण एवं हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को तंबाकू एवं निकोटीन युक्त उत्पादों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा तंबाकू नियंत्रण के प्रति जनसहभागिता को प्रोत्साहित करना था.

2026 की थीम: ‘अनमास्किंग द अपील’

इस अवसर पर बताया गया कि राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (एनटीसीपी) के अंतर्गत प्रतिवर्ष 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है. वर्ष 2026 की थीम “अनमास्किंग द अपील: तंबाकू एवं निकोटीन उत्पादों पर उद्योग की रणनीतियों को उजागर करना” निर्धारित की गई है. इसके अंतर्गत आगामी एक माह तक जिले में विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर स्वास्थ्य कर्मियों ने ली तंबाकू मुक्त समाज निर्माण की शपथ

स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों से कराया गया अवगत

कार्यक्रम के दौरान सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार ने तंबाकू एवं निकोटीन युक्त उत्पादों के सेवन से होने वाले स्वास्थ्यगत दुष्प्रभावों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि तंबाकू सेवन से मुंह, गले और फेफड़ों का कैंसर, हृदय रोग, स्ट्रोक, सांस की बीमारियां और गर्भावस्था में जटिलताएं होती हैं. भारत में हर साल लगभग 13 लाख मौतों के लिए तंबाकू जिम्मेदार है.

अधिकारियों-कर्मियों ने ली शपथ

कार्यक्रम में उपस्थित चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों, नर्सिंग स्टाफ एवं आम नागरिकों को तंबाकू का सेवन न करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई. सभी ने “तंबाकू मुक्त झारखंड” के हस्ताक्षर बोर्ड पर हस्ताक्षर कर अभियान को समर्थन दिया.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग के सतेधिरी जंगल में पत्थर पर बनी ‘सप्तनाग’ की आकृति, आस्था और विज्ञान के बीच छिड़ी चर्चा

एक माह चलेगा जागरूकता अभियान

जिला परामर्शी, एनटीसीपी ने बताया कि जून माह में स्कूल-कॉलेजों में निबंध, चित्रकला, वाद-विवाद प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, रैली एवं कोटपा-2003 अधिनियम के प्रावधानों पर प्रवर्तन अभियान चलाया जाएगा. सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करने वालों और नाबालिगों को तंबाकू बेचने वालों पर कार्रवाई की जाएगी. कार्यक्रम में उपाधीक्षक सदर अस्पताल, डीपीएम, जिला नोडल पदाधिकारी एनटीसीपी एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *