बोकारो: 52 भोग लगाकर हरिनाम संकीर्तन का समापन, ग्रामीणों ने भक्ति रस में लगाई डुबकी

Bokaro: कसमार प्रखंड के चट्टी में सोलह आना समिति की ओर से आयोजित 24 प्रहरीय अखंड हरिनाम संकीर्तन का समापन रविवार दोपहर...

Bokaro: कसमार प्रखंड के चट्टी में सोलह आना समिति की ओर से आयोजित 24 प्रहरीय अखंड हरिनाम संकीर्तन का समापन रविवार दोपहर कुंज भंग के साथ हो गया. इस दौरान परंपरा का निर्वहन करते हुए विश्वनाथ पाल ने अपने घर से कीर्तन व गाजे बाजे के साथ शंखनाद करते हुए राखाल हांडी को मंदिर में लाकर स्थापित किया. साथ ही विशेष पूजा अर्चना के बाद 52 भोग लगाकर राधा श्रीकृष्ण समेत अन्य देवी देवताओं की आराधना की गई. कुंज भंग के दौरान बांकुड़ा के आई कीर्तन गायिका अपर्णा पाल ने राधा कृष्ण की भक्ति से जुड़ी पाला कीर्तन की प्रस्तुति की. कुंज भंग के दौरान ‘बोल भाई कान्हाई जाबी कि नाय रे, गोष्ठे जाबार बेला होलो जाबी कि नाय रे’ भक्ति गीत के साथ सैकड़ों ग्रामीणों ने भक्ति रस में डुबकी लगाई.

यह भी पढ़ें: चाईबासा: आर्थिक आत्मनिर्भरता की मिसाल बनीं रूदमा नायक, उद्यान कार्यालय व JSLPS के सहयोग से बदली जीवन की दिशा

कीर्तन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

इससे पहले शनिवार देर रात्रि कीर्तन में सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी. इस दौरान पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो, सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद के अनुज चित्रगुप्त महतो, जिला परिषद सदस्य अमरदीप महाराज, भाजपा नेता सह पूर्व बोकारो जिला बीस सूत्री कमिटी के उपाध्यक्ष लक्ष्मण कुमार नायक, समाजसेवी सूरज जायसवाल समेय अन्य कई अतिथि कीर्तन सुनने पहुंचे. हरि मंदिर में माथा टेककर क्षेत्र एवं लोगों के सुख समृद्धि की कामना की. सभी अतिथियों को सोलह आना समिति की ओर से अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया.

यह भी पढ़ें: इंस्टाग्राम से हुआ प्यार, शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण, गिरफ्तार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *