ब्रेकिंग: तमाड़ में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की चपेट में आया टेम्पो, 7 लोग घायल

Tamar: रांची जिले के तमाड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत NH-33 स्थित नूरुपा के पास रविवार की शाम को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में...

Tamar
क्षतिग्रस्त टेम्पो

Tamar: रांची जिले के तमाड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत NH-33 स्थित नूरुपा के पास रविवार की शाम को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में टेम्पो सवार सात लोग घायल हो गए. बताया जा रहा है कि सभी यात्री टेम्पो में सवार होकर तमाड़ से बुंडू की ओर लौट रहे थे. इसी दौरान एक अज्ञात वाहन की टक्कर से टेम्पो दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा जा रहा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेम्पो में बैठे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस और तमाड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा जा रहा है. पुलिस दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन की पहचान और हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है. खबर लिखे जाने तक सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया जारी थी. घायलों की पहचान और उनकी स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है.

यह भी पढ़ें: रांची: जमीन का फर्जी मालिक बनकर बिल्डर से 1.75 करोड़ की ठगी, प्राथमिकी दर्ज

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *