गले में फंसी पूरी मछली को चिकित्सकों ने निकाला, सदर अस्पताल चाईबासा की तत्परता से बची मरीज की जान

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सदर अस्पताल, चाईबासा में एक मरीज को गंभीर अवस्था में भर्ती कराया गया, जिसके गले में पूरी...

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सदर अस्पताल, चाईबासा में एक मरीज को गंभीर अवस्था में भर्ती कराया गया, जिसके गले में पूरी मछली फंस गई थी. इसके कारण उसे सांस लेने और भोजन निगलने में काफी परेशानी हो रही थी. स्थिति लगातार बिगड़ती देख परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे.

चिकित्सकों ने दिखाई तत्परता

मामले की गंभीरता को देखते हुए आपातकालीन विभाग में तैनात डॉ. प्रदीप कुमार और उनकी टीम ने तुरंत मरीज की जांच की. बिना समय गंवाए आवश्यक चिकित्सीय प्रक्रिया शुरू की गई और गले में फंसी मछली को सुरक्षित तरीके से बाहर निकालने की तैयारी की गई.

ALSO RAED : राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों पर छह महीने में हुई कारवाई, 38 अधिकारियों पर गिरी गाज, कुछ को सस्पेंशन तो कई को क्लीन चिट

सफल ऑपरेशन से मिली राहत

चिकित्सकों की कुशलता, अनुभव और सूझबूझ के बल पर मरीज के गले में फंसी पूरी मछली को सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया गया. उपचार के तुरंत बाद मरीज को राहत मिली और उसकी स्थिति सामान्य होने लगी. अस्पताल प्रशासन के अनुसार समय पर इलाज मिलने से एक संभावित बड़ा हादसा टल गया.

टीम वर्क की हुई सराहना

इस सफल उपचार में चिकित्सकों के साथ नर्सिंग स्टाफ और अन्य सहयोगी कर्मियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही. सिविल सर्जन डॉ. जुझार माझी एवं अस्पताल प्रबंधन ने डॉ. प्रदीप कुमार और उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुए उनके कार्य की सराहना की. उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल की टीम आपातकालीन परिस्थितियों में भी बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

ALSO RAED  : पूर्व विधायक के घर के बगल में चोरों का तांडव, 5 लाख के जेवर और नकदी लेकर फरार, पुलिस पर उठे सवाल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *