Chaibasa : सामाजिक संस्था सुमिता होता फाउंडेशन की ओर से सात जून को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा. रक्तदान शिविर का आयोजन चक्रधरपुर नगर परिषद कार्यालय में किया जाएगा. इसे लेकर फाउंडेशन सदस्यों की बैठक सोमवार को हुई. बैठक की अध्यक्षता वार्ड पार्षद सपन कुमार मिस्त्री ने की.
बैठक को संबोधित करते हुए फाउंडेशन के अध्यक्ष सदानंद होता ने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम जिले में समय समय पर रक्त की कमी की समस्या सामने आती है. ऐसे में जरुरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है. इससे किसी जरुरतमंद व्यक्ति को नया जीवन मिल सकता है.

आयुष्मान कार्ड बनाने की भी व्यवस्था
सदानंद होता ने बताया कि रक्तदान शिविर के साथ साथ आयुष्मान भारत कार्ड बनाने की भी व्यवस्था की जाएगी. जिससे अधिक से अधिक लोग सरकारी स्वास्थय योजनाओं का लाभ उठा सकें. बैठक में वार्ड पार्षद सपन कुमार मिस्त्री, कुमार विवेक, टुला पति, आशीष वर्मा, रवि मंडल, अभय साव, मो. हुसैन, शुभम जायसवाल, गोलू शर्मा, परशुराम महतो, सुमित पासवान समेत फाउंडेशन के कई सदस्य उपस्थित रहे.
ALSO READ : चान्हो: हिन्दू परिवार के साथ मारपीट के सभी आरोपियों को सरेंडर के बाद अग्रिम बेल
