News Wave desk : पश्चिम बंगाल की राजनीति में सोमवार (1 जून) को एक बड़ा सियासी टर्निंग पॉइंट आया. जब मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अपने मंत्रिमंडल का पहला बड़ा विस्तार किया. राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल आरएन रवि की मौजूदगी में कुल 35 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली. इस शपथ ग्रहण की खास बात भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज अशोक डिंडा की एंट्री रही. जो अब सरकार के प्लेइंग इलेवन में शामिल होकर राजनीतिक पिच पर विपक्षी खेमे के विकेट चटकाते नजर आएंगे. शुभेंदु सरकार ने इस नई टीम में क्षेत्रीय संतुलन, अनुभव और युवा जोश का एक ऐसा कॉकटेल तैयार किया है. जो सीधे तौर पर आगामी चुनावों की जमीन मजबूत करने का इशारा है. इस नए मंत्रिमंडल में 13 विधायकों को कैबिनेट, 3 को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 19 को राज्य मंत्री के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है.
कैबिनेट मंत्री : सरकार के मुख्य पावर सेंटर
1. दीपक बर्मन 2. तपस रॉय 3. डॉ. शंकर घोष 4. मनोज कुमार ओरांव 5. अर्जुन सिंह 6. गौरी शंकर घोष 7. स्वपन दासगुप्ता 8. जगन्नाथ चट्टोपाध्याय 9. कल्याण चक्रवर्ती 10. अजय पोद्दार 11. सरदवत मुखर्जी 12. दूध कुमार मंडल 13. अनूप कुमार दास.

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) : युवा जोश और विशेषज्ञता
1. डॉ. इंद्रनील खान 2. मालती रावा रॉय 3. राजेश महतो.
राज्य मंत्री : जमीनी पकड़ और मजबूत बैकअप
1. जोएल मुर्मू 2. हरे कृष्ण बेरा 3. आनंदमय बर्मन 4. अशोक डिंडा (पूर्व भारतीय क्रिकेटर) 5. नाडियार चंद बाउरी 6. विशाल लामा 7.शांतनु प्रमाणिक 8. मौमिता बिस्वास मिश्रा 9. उमेश रे 10. पूर्णिमा चक्रवर्ती 11. कौशिक चौधरी 12. भास्कर भट्टाचार्य 13. दिबाकर घरामी 14. अमिया किस्कू 15. कलिता माझी 16. गार्गी दास घोष 17. बिराज बिस्वास 18 . दीपांकर जाना 19. सुमना सरकार.
