लोहरदगा: अविराम संस्थान की संस्थापक कालिंदी भवानी देवी की पुण्यतिथि, अर्पित की गई भावभीनी श्रद्धांजलि

Lohardaga: अविराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन, टिको कुड़ू के सचिव इंद्रजीत कुमार भारती की माता व अविराम संस्थान की संस्थापक कालिंदी भवानी देवी...

Lohardaga: अविराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन, टिको कुड़ू के सचिव इंद्रजीत कुमार भारती की माता व अविराम संस्थान की संस्थापक कालिंदी भवानी देवी की पुण्यतिथि सोमवार को कालेज परिसर में श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई. मौके पर सचिव इंद्रजीत कुमार भारती ने कालिंदी भवानी देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की. कॉलेज के सभी व्याख्याताओं एवं कर्मचारियों ने भी पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी. दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई तथा उनके जीवन मूल्यों, सादगी, त्याग और प्रेरणादायी व्यक्तित्व को स्मरण किया गया. उल्लेखनीय है कि वर्ष 2012 में अविराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन, टिको कुड़ू की स्थापना स्वयं कालिंदी भवानी देवी ने किया था.

यह भी पढ़ें: झारखंड कैडर की IPS अन्नेपु विजया लक्ष्मी बनीं CRPF की आईजी, केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश, तुरंत कार्यमुक्त करने का अनुरोध

मौके पर ये रहे मौजूद

मौके पर कॉलेज की प्राचार्या डॉ. प्रतिमा त्रिपाठी, वीरेन्द्र बाघवार, लक्ष्मण मुंडा, जंगबहादुर, पंकज, रेणुका, आफताब, कुन्दन, ममता, पवन, नीरज, शिवशंकर, शशि, संदीप, प्यारी, किशोर समेत कई लोग मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: CM हेमंत से मिली केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, कोडरमा के कॉलेजों को विनोबा भावे यूनिवर्सिटी मे ही रखने का किया आग्रह

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *