Bokaro: बोकारो के चंद्रपुरा प्रखंड अंतर्गत राजा बेड़ा स्थित दामोदर नदी से 32 वर्षीय विकास कुमार सिंह का शव सोमवार को बरामद किया गया. विकास कुमार सिंह भंडारीदह विनोद बिहारी चौक के समीप का रहने वाला था, जो शनिवार से लापता था. परिजनों द्वारा काफी खोजबीन करने के उपरांत उसकी बाइक राजा बेड़ा पुल के पास से बरामद की गई थी, जबकि युवक के कपड़े नदी के दक्षिणी तट पर राजा बेड़ा भंडारीदह के साथ खटिया घाट के पास से बरामद किए गए. घाट के पास कपड़े मिलने पर परिजनों एवं स्थानीय लोगों को युवक की नदी में डूबने की आशंका हुई.

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
इसके बाद प्रशासन को सूचना दी गई, जिसके बाद खोजबीन करने के लिए खेतको से गोताखोरों को बुलाया गया. गोताखोरों द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद भी दूसरे दिन युवक का कोई पता नहीं चला. वहीं, सोमवार को गोताखोरों का दल पुनः खोजबीन के लिए नदी में उतरा और अंतत: 32 वर्षीय विकास कुमार का शव नदी से बरामद कर लिया गया. शव मिलते ही परिजनों एवं स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई. शव को देखकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.
यह भी पढ़ें: बोकारो: राज्य कर्मियों को एक करोड़ तक के आवास, वाहन एवं शिक्षा पर नहीं लगेगा दस्तावेज शुल्क
