Chakradharpur: चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के समीप हनुमान मंदिर के परिसर में वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय सुदामा प्रधान की 5वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को गरीबों एवं जरूरतमंदों के लिए विशेष अन्न सेवा (भंडारा) का आयोजन किया गया. स्थानीय सामाजिक संस्था जननायक समिति की देखरेख में स्वर्गीय सुदामा प्रधान की धर्मपत्नी अनुसुइया प्रधान द्वारा लगभग 150 लोगों को भोजन कराया गया. मौके पर पुर्व विधायक बहादुर उरांव ने दिवंगत पत्रकार की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर कर नमन किया.

प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाता है यह कार्यक्रम
वहीं मौके पर मौजूद पर पत्रकार साजिद हुसैन ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाता है. उन्होंने कहा कि सुदामा प्रधान हमेशा समाज के वंचित एवं जरूरतमंद लोगों की आवाज उठाने के लिए तत्पर रहते थे. उनकी स्मृति में यह सेवा कार्य लगातार किया जा रहा है. भंडारे में पूड़ी-सब्जी, चावल-दाल एवं मिठाई का वितरण किया गया. बड़ी संख्या में लोगों ने स्वर्गीय प्रधान को श्रद्धांजलि अर्पित कर भोजन ग्रहण किया.
इस मौके पर पत्रकार हरि शर्मा ने कहा कि सुदामा प्रधान के आदर्शों और सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. कार्यक्रम में स्वर्गीय सुदामा प्रधान के पुत्र रोशन प्रधान, मुकुल कुमार मुकेश, छोटे लाल मोदक, जय कुमा, सहित बड़ी संख्या में पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: आसनचुआ बालू घाट की लीज डीड प्रक्रिया पूरी, जिले में अब वैध बालू उपलब्धता का रास्ता साफ
