रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर 6 मार्च को नहीं, अब इस दिन आएगा

NEWS DESK: फिल्म Dhurandhar 2 का ट्रेलर 6 मार्च 2026 को रिलीज होने वाला था. लेकिन मेकर्स ने आखिरी समय में इसे...

NEWS DESK: फिल्म Dhurandhar 2 का ट्रेलर 6 मार्च 2026 को रिलीज होने वाला था. लेकिन मेकर्स ने आखिरी समय में इसे टाल दिया. इस जानकारी को फिल्म के कलाकार Ranveer Singh, Sanjay Dutt और Arjun Rampal ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए शेयर किया. इसके बाद फैंस के बीच यह सवाल उठने लगा कि आखिर ट्रेलर अब कब जारी किया जाएगा.

नई रिलीज डेट का ऐलान

बाद में मेकर्स ने ट्रेलर की नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया. जानकारी के मुताबिक अब Dhurandhar 2 का ट्रेलर 7 मार्च 2026 को सुबह 11.01 बजे रिलीज किया जाएगा. सोशल मीडिया पर शेयर किए गए पोस्टर में Ranveer Singh हाथ में गन लिए नजर आ रहे हैं. पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया कि ट्रेलर 7 मार्च को सुबह 11.01 बजे आएगा.

टालने की वजह तकनीकी कारण

रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रेलर को एक दिन के लिए टालने की वजह तकनीकी कारण बताए जा रहे हैं. हालांकि ट्रेलर के पोस्टपोन होने से कुछ फैंस निराश भी नजर आए. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने कहा कि उन्हें ट्रेलर का इंतजार था और अचानक तारीख बदलने से उनका दिल टूट गया. बता दें कि फिल्म Dhurandhar : The Revenge 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यह फिल्म हिंदी के साथ-साथ तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में भी रिलीज की जाएगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *