Gumla: भारतमाला परियोजना के तहत सड़क निर्माण कार्य कर रही शिवालया कंपनी के कार्यालय में सोमवार देर शाम मजदूरों ने जमकर हंगामा किया. मजदूरों ने बकाया मजदूरी भुगतान नहीं होने का आरोप लगाते हुए कंपनी के एचआर मैनेजर और एक अन्य कर्मचारी के साथ मारपीट की. मजदूरों का आरोप है कि नाइट गार्ड समेत कई श्रमिकों की मजदूरी 20 दिनों से लेकर दो माह तक बकाया है. कई बार भुगतान की मांग करने के बावजूद कंपनी के अधिकारी लगातार टालमटोल कर रहे हैं. आरोप यह भी है कि मजदूरी मांगने पर मजदूरों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया.

मजदूरों ने दी चेतावनी – राशि का भुगतान नहीं…
ग्रामीण गंगा सिंह ने बताया कि लंबे समय से मजदूरों का भुगतान लंबित है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है. उन्होंने कहा कि मजदूरों को समय पर मेहनताना नहीं मिल रहा है और कंपनी प्रबंधन उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहा. मजदूरों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे. वहीं, घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है.
ALSO READ: महुआ शराब के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, बोली- ‘कार्रवाई नहीं हुई तो होगा बड़ा आंदोलन
