झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश महेश शरदचंद्र सोनाक ने परिवार संग किया हिरणी जलप्रपात का भ्रमण

Bandgaon: झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश महेश शरदचंद्र सोनाक शनिवार को अपने परिवार के साथ पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड...

परिवार संग हिरणी जलप्रपात का भ्रमण करते मुख्य न्यायाधीश महेश शरदचंद्र सोनाक
परिवार संग हिरणी जलप्रपात का भ्रमण करते मुख्य न्यायाधीश महेश शरदचंद्र सोनाक

Bandgaon: झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश महेश शरदचंद्र सोनाक शनिवार को अपने परिवार के साथ पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड स्थित प्रसिद्ध हिरणी जलप्रपात पहुंचे. इस दौरान उन्होंने जलप्रपात की मनमोहक प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लिया. उन्होंने परिसर की स्वच्छता एवं रखरखाव व्यवस्था की सराहना करते हुए पर्यटक मित्रों के प्रयासों की प्रशंसा की.

परिवार संग हिरणी जलप्रपात का भ्रमण करते मुख्य न्यायाधीश महेश शरदचंद्र सोनाक

 

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, परिसर में किया पौधारोपण

भ्रमण के दौरान मुख्य न्यायाधीश ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए हिरणी जलप्रपात परिसर में पौधारोपण भी किया. इस अवसर पर उनका पारंपरिक आदिवासी नृत्य के साथ भव्य स्वागत किया गया तथा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया. मुख्य न्यायाधीश के दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा. मौके पर जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक अमित रेणु, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी, बीडीओ भीषम कुमार सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे. उल्लेखनीय है कि न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनाक झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश हैं. इससे पूर्व वे बॉम्बे उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

ALSO READ: तोरपा में चोरों का आतंक, ज्वेलरी और वाइन शॉप का ताला तोड़ लाखों की चोरी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *