चाईबासा: शंकर लागुरी हत्याकांड का खुलासा, छोटे भाई समेत दो आरोपी गिरफ्तार, देसी पिस्तौल व जिंदा कारतूस बरामद

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के जयपुर गांव में हुए शंकर लागुरी हत्याकांड का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते...

शंकर लागुरी हत्याकांड में गिरफ्तार दो आरोपी और बरामद हथियार
शंकर लागुरी हत्याकांड में गिरफ्तार दो आरोपी और बरामद हथियार

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के जयपुर गांव में हुए शंकर लागुरी हत्याकांड का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुलासा कर दिया है. मामले में मृतक के छोटे भाई महेंद्र लागुरी एवं चचेरे भाई विजय लागुरी को गिरफ्तार कर लिया गया है. दोनों आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक देसी पिस्तौल, एक फायर बुलेट प्लेट तथा दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. पुलिस के अनुसार, 13 जुलाई 2026 को सूचना मिली थी कि शंकर लागुरी को गोली मार दी गई है. गंभीर रूप से घायल शंकर को पहले कुमारकुंगी अस्पताल, फिर चाईबासा और बाद में बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई. मृतक की पत्नी के लिखित आवेदन के आधार पर हाटगम्हरिया थाना में भारतीय न्याय संहिता एवं आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया.

विशेष छापेमारी दल ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जगन्नाथपुर के नेतृत्व में गठित विशेष छापेमारी दल ने 17 जुलाई को विजय लागुरी तथा 18 जुलाई को महेंद्र लागुरी को गिरफ्तार किया. पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया.

प्रेम विवाह और भूमि मुआवजे के विवाद को माना जा रहा हत्या का कारण

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक द्वारा दूसरी जाति की युवती से प्रेम विवाह करने के कारण परिवार में विवाद चलता था. साथ ही भूमि मुआवजा राशि के बंटवारे को लेकर भी आरोपियों में नाराजगी थी, जिसे हत्या का प्रमुख कारण माना जा रहा है. पुलिस ने आम नागरिकों से अपराध संबंधी किसी भी सूचना की तत्काल निकटतम थाना, डायल-112 या पुलिस कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर पर देने की अपील की है. सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी.

ALSO READ: रांची पासपोर्ट ऑफिस को जहरीली गैस बम से उड़ाने की धमकी, सुखदेवनगर थाने में FIR दर्ज, हाई अलर्ट पर पुलिस

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *