Palamu : चैनपुर थाना क्षेत्र में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया. घटना शाहपुर सेमराताड़ मोहल्ले की है. जहां मंगलवार सुबह एक घर से 25 वर्षीय युवक पंकज चंद्रवंशी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया है. मृत पकंज स्थानीय निवासी तेजू राम का पुत्र था. घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पंचनामा के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया.

पुलिस कर रही जांच
मृतक के परिजनों का मानना है कि पंकज ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है. जबकि पुलिस मामले की वास्तविक वजह जानने के लिए गहन छानबीन कर रही है. वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर सामाजिक कार्यकर्ता विजय चंद्रवंशी भी अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और अपनी देखरेख में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करवाने में सहयोग किया.
ALSO READ : कोर्ट की फटकार के बाद JPSC का एक्शन, 22 महीने बाद जारी की फाइनल आंसर-की
