इंडेन गैस एजेंसी की संचालिका सुनीता साहू का आकस्मिक निधन

Ranchi : बुंडू निवासी इंडेन गैस एजेंसी की संचालिका सुनीता साहू (59वर्ष) का बीती रात हार्ट अटैक से आकस्मिक निधन हो गया....

Ranchi : बुंडू निवासी इंडेन गैस एजेंसी की संचालिका सुनीता साहू (59वर्ष) का बीती रात हार्ट अटैक से आकस्मिक निधन हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उनके असामयिक निधन से परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

भरा पूरा परिवार छोड़ गयी

बताया जाता है कि सुनीता साहू अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं. परिवार में उनकी तीन बेटियां, दो दामाद सहित अन्य परिजन हैं. वे लंबे समय से सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में सक्रिय थी.
उनके निधन की सूचना मिलते ही बुंडू के प्रबुद्धजन, सामाजिक कार्यकर्ता, व्यवसायी वर्ग एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने गहरा शोक व्यक्त किया.

 

ALSO READ : कोर्ट की फटकार के बाद JPSC का एक्शन, 22 महीने बाद जारी की फाइनल आंसर-की

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *