Palamu: पड़वा थाना क्षेत्र के बासु गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हो गए. घायलों में बिपेंद्र पाल, उनकी पत्नी उषा देवी और प्रभा देवी शामिल है. घायल बिपेंद्र पाल ने आरोप लगाया कि जमीन बंटवारे के बावजूद उनके बड़े भाई अधीन पाल अधिक जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे. इसी बात को लेकर मंगलवार सुबह विवाद हुआ, जिसके बाद अधीन पाल ने लाठी-डंडे से हमला कर तीनों को घायल कर दिया.

घायलों को परिजनों ने इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के बाद सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है और मामले की जांच जारी है.
ALSO READ: गिरिडीह को मिलेगी नई पहचान, उसरी नदी किनारे बनेगा 31 करोड़ का मरीन ड्राइव
