राजधनवार रेलवे स्टेशन पर पार्किंग शुल्क वसूली को लेकर विरोध, व्यवस्था सुधार की मांग

Giridih:राजधनवार रेलवे स्टेशन परिसर में पार्किंग शुल्क वसूली को लेकर टेंपो यूनियन द्वारा विरोध दर्ज कराया गया. यूनियन के सदस्यों ने स्टेशन...

Giridih:राजधनवार रेलवे स्टेशन परिसर में पार्किंग शुल्क वसूली को लेकर टेंपो यूनियन द्वारा विरोध दर्ज कराया गया. यूनियन के सदस्यों ने स्टेशन परिसर में धरना देकर पार्किंग व्यवस्था में पारदर्शिता और यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने की मांग उठाई.

मामले की जांच कराने की मांग 

जानकारी के अनुसार, स्टेशन परिसर में पिछले कुछ समय से पार्किंग शुल्क लिए जाने को लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठ रहे थे. इसी मुद्दे को लेकर टेंपो यूनियन ने विरोध-प्रदर्शन किया और मामले की जांच कराने की मांग की. विरोध के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद शाह भी मौके पर पहुंचे. उनके द्वारा प्रदर्शनकारियों एवं संबंधित पक्षों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराया गया. साथ ही मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया.

व्यवस्था को बेहतर बनाने की मांग

टेंपो यूनियन की ओर से रेलवे स्टेशन परिसर में यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था को और बेहतर बनाने की मांग की गई. यूनियन का कहना है कि स्टेशन परिसर में विभिन्न समय पर अव्यवस्थाओं की शिकायतें सामने आती रही हैं, जिससे यात्रियों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. यूनियन ने बताया कि जल्द ही स्टेशन प्रबंधन को एक लिखित आवेदन सौंपा जाएगा, जिसमें पार्किंग और यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने की मांग की जाएगी. साथ ही समस्याओं के समाधान की दिशा में शीघ्र कदम उठाने की अपेक्षा जताई गई है.

AlsoRead:BREAKING – झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त चीफ जस्टिस और जस्टिस के भत्तों में बढ़ोतरी 

 

 

 

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *