ईचाक मोड़ को दुर्घटनामुक्त बनाने की तैयारी, उपायुक्त के निरीक्षण के बाद हटेगा अतिक्रमण और बनेगा कॉम्प्लेक्स

Hazaribagh: सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उपायुक्त हेमन्त सती ने मंगलवार को ईचाक मोड़ स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग का औचक निरीक्षण...

Hazaribagh: सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उपायुक्त हेमन्त सती ने मंगलवार को ईचाक मोड़ स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने ईचाक मोड़ के मध्य सड़क क्षेत्र में स्थित दुकानों को हटाकर पूरे क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त करने का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रभावित दुकानदारों को विस्थापित नहीं किया जाएगा, बल्कि उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तहत एक कॉम्प्लेक्स का निर्माण कर समुचित स्थान उपलब्ध कराया जाएगा.

ALSO READ: चाईबासा: बंदगांव में जनगणना कार्य का स्टेट टीम ने किया निरीक्षण, प्रगणकों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

सड़क सुरक्षा के लिए दिए कई निर्देश

उपायुक्त ने मोड़ के दोनों ओर सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए संरचनात्मक और तकनीकी उपायों को तत्काल लागू करने का निर्देश दिया. उन्होंने सड़क के दोनों तरफ प्वाइंटवार कंक्रीट ब्लॉकेज लगाने, स्पीड ब्रेकरों को रंगीन बनाने तथा स्लाइडर सहित अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरण स्थापित करने को कहा. इसका उद्देश्य वाहनों की गति को नियंत्रित कर दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम करना है. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप स्थित भूमि पर संभावित अवैध कब्जों की भी जांच कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सड़क किनारे किसी भी प्रकार का अतिक्रमण यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा दोनों के लिए खतरा बन सकता है.

उपायुक्त हेमन्त सती ने कहा कि सड़क सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और दुर्घटना संभावित स्थलों की पहचान कर वहां आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं. निरीक्षण के दौरान डीटीओ संतोष चौधरी, ईचाक सीओ संतोष कुमार सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *