रांची: NEET-CBSE पेपर लीक के विरोध में युवा कांग्रेस का लोक भवन घेराव, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बंद करने की मांग

Ranchi: NEET-UG 2026 और CBSE बोर्ड परीक्षाओं में कथित पेपर लीक के विरोध में आज रांची महानगर युवा कांग्रेस ने लोक भवन...

Ranchi: NEET-UG 2026 और CBSE बोर्ड परीक्षाओं में कथित पेपर लीक के विरोध में आज रांची महानगर युवा कांग्रेस ने लोक भवन का घेराव कर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शन का नेतृत्व रांची महानगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष गौरव सिंह ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता और छात्र शामिल हुए. प्रदर्शनकारियों ने NEET और CBSE परीक्षाओं में हुई कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की. साथ ही राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की भूमिका की जांच और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग उठाई गई.

यह भी पढ़ें: राज्य और केंद्र के बीच JJM 2.0 पर MOU साइन: CM सोरेन ने उठाए 6,500 करोड़ के बकाये और NOC के मुद्दे

प्रतिभाशाली छात्रों के साथ अन्याय

इस अवसर पर गौरव सिंह ने कहा कि देशभर के लाखों छात्र वर्षों की मेहनत और अपने बेहतर भविष्य की उम्मीदों के साथ इन परीक्षाओं में शामिल होते हैं. यदि परीक्षा की गोपनीयता और निष्पक्षता पर सवाल उठते हैं, तो इसका सीधा असर छात्रों और उनके परिवारों की उम्मीदों पर पड़ता है. उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक जैसी घटनाएं मेहनती और प्रतिभाशाली छात्रों के साथ अन्याय हैं तथा सरकार को इस मामले में जवाबदेह होना चाहिए. उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस छात्रों के अधिकारों और उनके भविष्य की सुरक्षा के लिए लगातार आवाज उठाती रहेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होने तक संघर्ष जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें: BREAKING – झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त चीफ जस्टिस और जस्टिस के भत्तों में बढ़ोतरी 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *