Ranchi: शहर में पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आज उप नगर आयुक्त रविन्द्र कुमार ने नगर निगम के सभी पार्किंग संवेदकों के साथ बैठक की. बैठक में पार्किंग संचालन के दौरान आने वाली समस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा की गई.संवेदकों ने बताया कि कई पार्किंग स्थलों पर अतिक्रमण, यातायात की समस्या और शुल्क वसूली में दिक्कतें आ रही हैं. उन्होंने आम लोगों को बेहतर सुविधा देने के लिए कुछ सुझाव भी दिए.

अच्छी पार्किंग व्यवस्था होना जरूरी
उप नगर आयुक्त रविन्द्र कुमार ने कहा कि शहर में अच्छी पार्किंग व्यवस्था होना जरूरी है, ताकि लोगों को वाहन खड़ा करने में परेशानी न हो और यातायात भी सुचारु रूप से चलता रहे. उन्होंने सभी संवेदकों को नियमों के अनुसार पार्किंग संचालन करने और लोगों के साथ अच्छा व्यवहार रखने का निर्देश दिया.
बैठक में यह भी तय किया गया कि पार्किंग से जुड़ी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा और व्यवस्था की नियमित निगरानी की जाएगी. नगर निगम का उद्देश्य शहर की पार्किंग व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित, पारदर्शी और लोगों के लिए सुविधाजनक बनाना है.
AlsoRead:रांची पुलिस ने लापता बच्चा को सकुशल किया बरामद, परिवार में लौटी खुशियां
