रांची: अतिक्रमण और अवैध निर्माण पर चला नगर निगम का डंडा, पंचशील नगर में कार्रवाई

Ranchi: नगर आयुक्त के निर्देश पर आज पंचशील नगर क्षेत्र में रांची नगर निगम ने अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ बड़े...

Ranchi: नगर आयुक्त के निर्देश पर आज पंचशील नगर क्षेत्र में रांची नगर निगम ने अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ बड़े स्तर पर संयुक्त अभियान चलाया. निगम की तीन शाखाओं ने मिलकर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए कई अवैध कब्जों और नियम विरुद्ध निर्माणों को चिन्हित किया. सबसे पहले भू-संपदा शाखा की टीम ने सड़क से सटे क्षेत्रों की नापी कर सरकारी जमीन की वास्तविक सीमा तय की. जांच के दौरान कई स्थानों पर सड़क की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे सामने आए. इसके बाद इंफोर्समेंट सेल ने मोर्चा संभालते हुए सड़क किनारे किए गए अतिक्रमणों को हटाया. कार्रवाई के दौरान अवैध कब्जों को ध्वस्त किया गया, जिससे आम लोगों की आवाजाही और यातायात व्यवस्था में आसानी होने लगी.

यह भी पढ़ें: रांची: पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटा नगर निगम, संवेदकों के साथ हुई बैठक

अवैध निर्माण को लेकर नोटिस जारी

वहीं नगर निवेशन शाखा ने क्षेत्र में बने अवैध मकानों और बिना स्वीकृति चल रहे निर्माण कार्यों को चिन्हित कर संबंधित लोगों को नोटिस जारी किया. निगम ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी.

यह भी पढ़ें: रांची पुलिस ने लापता बच्चा को सकुशल किया बरामद, परिवार में लौटी खुशियां

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *