Palamu: पलामू के बैरिया चौक और जेएमपी परिसर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. दो बाइकों की टक्कर के बाद एक चार पहिया वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को रौंद दिया. इस हादसे में अब्दागंज के रहने वाले 16 वर्षीय दीपू कुमार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक पर सवार दो युवतियां चांदनी कुमारी और छोटी कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं. चांदनी कुमारी बैरिया में किसी के घर काम करती थी और दीपू कुमार अपनी मोटरसाइकिल से चांदनी कुमारी और छोटी कुमारी दोनों को बैरिया छोड़ने गया हुआ था. जेएमपी परिसर के पास दो बाइकों के बीच टक्कर हो गई. दुर्घटना के तुरंत बाद एक स्विगी डिलीवरी राइडर ने मानवता दिखाते हुए स्थानीय लोगों की मदद से सभी को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (MMCH) पहुंचाया. डॉक्टरों ने दीपू कुमार को मृत घोषित कर दिया जबकि दोनों घायल युवतियों का इलाज चल रहा है.

यह भी पढ़ें: रांची पुलिस ने लापता बच्चा को सकुशल किया बरामद, परिवार में लौटी खुशियां
