Ranchi: झारखंड और संयुक्त बिहार के दौर के पूर्व आईपीएस अधिकारी विद्यानंद मिश्रा (1985 बैच) का 31 मई 2026 को आकस्मिक निधन हो गया. वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और रांची के ऑर्किड अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली.

पुलिस महकमे और सामाजिक हलकों में शोक की लहर
उनके निधन की खबर से राज्य के पुलिस महकमे, सेवानिवृत्त अधिकारियों और सामाजिक हलकों में शोक की गहरी लहर दौड़ गई है. वे अपने पीछे पूरा भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं. वो सेवानिवृत्ति के बाद भी वे एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड आईपीएस ऑफिसर (ARIPSO) परिवार के लिए सदैव सक्रिय रहे और संगठन की मजबूती के लिए कार्य करते रहे.
Read Also: दिल्ली में दौड़, रांची में नो सिग्नल, राज्यसभा टिकट के फेर में कांग्रेसियों का बढ़ा हार्टबीट
ARIPSO परिवार ने जताया गहरा दुख
उनके निधन पर ‘भारतीय पुलिस सेवानिवृत्त परिवार, झारखण्ड एवं एरिप्सो, झारखण्ड, रांची परिवार’ ने गहरा दुख और संवेदना व्यक्त की है. एसोसिएशन के अध्यक्ष ने शोक संदेश जारी करते हुए कहा कि उनके देहांत से संगठन और समाज को एक अपूर्णीय क्षति हुई है. उनका अनुशासित व्यक्तित्व, बेजोड़ नेतृत्व क्षमता, ईमानदारी, साहस, समर्पण और मानवीय व्यवहार सदैव आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा. आज पूरा पुलिस परिवार उनकी पावन स्मृति को नमन करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है और ईश्वर से प्रार्थना करता है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें.
