कोसी एक्सप्रेस से 23 शराब की बोतलों के साथ तस्कर गिरफ्तार, बिहार ले जाने की थी तैयारी

Bokaro: ऑपरेशन सतर्क के तहत कार्रवाई करते हुए कोसी (सुपर) एक्सप्रेस से आरपीएफ की एस्कॉर्ट पार्टी ने अवैध रूप से भारी मात्रा...

Bokaro: ऑपरेशन सतर्क के तहत कार्रवाई करते हुए कोसी (सुपर) एक्सप्रेस से आरपीएफ की एस्कॉर्ट पार्टी ने अवैध रूप से भारी मात्रा में शराब ले जाते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवक के पास से विभिन्न ब्रांडों की करीब 23 शराब की बोतलें बरामद हुईं. युवक यह शराब बिहार ले जाने की फिराक में था.

कोच बी-1 से मिला संदिग्ध ट्रॉली बैग

आरपीएफ ओसी संतोष कुमार ने बताया कि ट्रेन संख्या 18626 कोसी सुपर एक्सप्रेस की बोकारो स्टेशन पर जांच के दौरान ट्रेन एस्कॉर्टिंग पार्टी ने कोच संख्या बी-1 की सीट संख्या 17 पर रखे एक संदिग्ध ट्रॉली बैग की सूचना दी. सूचना के आधार पर आरपीएफ पोस्ट बीकेएससी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बैग की जांच की.

पूछताछ में बैग के मालिक के रूप में बिहार के सहरसा जिला अंतर्गत बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के करुआ निवासी 23 वर्षीय नीतीश कुमार की पहचान हुई. आरपीएफ ने उक्त युवक से पूछताछ की, इस दौरान उसने स्वीकार किया कि वह बिहार में शराब की सप्लाई करता है.

34 हजार से अधिक की शराब बरामद

तलाशी के दौरान ट्रॉली बैग से कुल 23 बोतल शराब (प्रत्येक 750 मिलीलीटर) बरामद हुई. इनमें 100 पाइपर, ब्लेंडर्स प्राइड, सिग्नेचर, गोल्फर शॉट और मैजिक मोमेंट्स ब्रांड की बोतलें मिलीं. बरामद शराब की अनुमानित कीमत 34,450 रुपये बताई गई है.

इस कार्रवाई में आरपीएफ एएसआई डी.के. द्विवेदी, एसआई रोजामत अंसारी, मंटू कुमार एवं सीटी नीलेश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही. एएसआई डी.के. द्विवेदी द्वारा शराब को जब्त कर आरोपी को हिरासत में लेते हुए आरपीएफ पोस्ट बीकेएससी ले जाया गया. जब्त शराब और गिरफ्तार आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए आरपीएफ द्वारा आबकारी विभाग को सौंपने की तैयारी की जा रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *