Ranchi : देश की राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक होटल में भीषण आग लगने से हुए दर्दनाक हादसे पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरा शोक व्यक्त किया है. इस हादसे में कई लोगों की असामयिक मृत्यु पर संवेदना प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री ने इसे अत्यंत हृदयविदारक बताया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी संवेदनाएं साझा करते हुए कहा कि दिल्ली स्थित मालवीय नगर के होटल में आग लगने से लोगों की मृत्यु की हृदयविदारक खबर से मन अत्यंत व्यथित है.

मरांग बुरु दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुख की घड़ी सहन करने की शक्ति दें. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने इस दुखद हादसे में झुलसे और घायल हुए लोगों के प्रति भी अपनी चिंता व्यक्त की है. उन्होंने ईश्वर (मरांग बुरु) से प्रार्थना करते हुए सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थय लाभ और जल्द से जल्द पूरी तरह ठीक होने की कामना की है.
