दिल्ली होटल अग्निकांड पर CM ने जताया गहरा दुख, घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की

Ranchi : देश की राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक होटल में भीषण आग लगने से हुए दर्दनाक हादसे पर झारखंड...

Ranchi : देश की राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक होटल में भीषण आग लगने से हुए दर्दनाक हादसे पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरा शोक व्यक्त किया है. इस हादसे में कई लोगों की असामयिक मृत्यु पर संवेदना प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री ने इसे अत्यंत हृदयविदारक बताया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी संवेदनाएं साझा करते हुए कहा कि दिल्ली स्थित मालवीय नगर के होटल में आग लगने से लोगों की मृत्यु की हृदयविदारक खबर से मन अत्यंत व्यथित है.

मरांग बुरु दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुख की घड़ी सहन करने की शक्ति दें. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने इस दुखद हादसे में झुलसे और घायल हुए लोगों के प्रति भी अपनी चिंता व्यक्त की है. उन्होंने ईश्वर (मरांग बुरु) से प्रार्थना करते हुए सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थय लाभ और जल्द से जल्द पूरी तरह ठीक होने की कामना की है.

 

ALSO READ : डीबार कंपनी श्रीराम EPC को दोबारा मिला जलापूर्ति का करोड़ों का काम, 2.42 लाख घरों तक पानी पहुंचाने का लक्ष्य अधूरा, करोड़ों का नुकसान

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *