हजारीबाग मिशन रोड की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की कवायद: सदर विधायक और नगर आयुक्त ने किया मुआयना, हटेंगे राह में रोड़ा बने पिलर

Hazaribagh: शहर के व्यस्त मिशन रोड इलाके में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और स्थानीय लोगों को जाम से निजात दिलाने के...

Hazaribagh: शहर के व्यस्त मिशन रोड इलाके में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और स्थानीय लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर हलचल तेज हो गई है. इसी सिलसिले में सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने मिशन रोड का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने सड़क के दोनों किनारों पर चल रहे पिलर निर्माण कार्यों का जायजा लिया और वाहनों के आवागमन की मौजूदा स्थिति को देखा. इस मौके पर उनके साथ नगर आयुक्त ओमप्रकाश गुप्ता भी मुख्य रूप से मौजूद रहे.

स्थानीय लोगों ने बताई जाम की समस्या

निरीक्षण के दौरान इलाके के दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों ने विधायक व नगर आयुक्त को घेरकर रोज-रोज लगने वाले महाजाम और उससे होने वाली परेशानियों से रूबरू कराया. स्थानीय लोगों ने साफ तौर पर कहा कि सड़क किनारे खड़े किए जा रहे पिलरों की वजह से रास्ता संकरा हो रहा है और गाड़ियों की आवाजाही ठप पड़ जाती है.

जनभावनाओं और जनता की परेशानी को देखते हुए नगर आयुक्त ओमप्रकाश गुप्ता ने मौके पर ही भरोसा दिलाया कि जो भी पिलर सड़क पर राहगीरों और वाहनों के चलने में रुकावट पैदा कर रहे हैं, उन्हें नगर निगम प्रशासन बहुत जल्द वहां से हटवाएगा.

ALSO READ: दिल्ली होटल अग्निकांड पर CM ने जताया गहरा दुख, घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की

पिलर हटने से जाम से मिलेगी राहत

अधिकारियों का मानना है कि इन पिलरों के हटने के बाद सड़क चौड़ी और साफ हो जाएगी, जिससे वाहनों की कतारें नहीं लगेंगी और लोगों को रोज के सिरदर्द बन चुके जाम से हमेशा के लिए राहत मिल जाएगी. इस दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर के भीतर बेहतर यातायात ढांचा विकसित करना और आम जनता को सहूलियत देना प्रशासन की मुख्य प्राथमिकता है, जिसके लिए धरातल पर लगातार कदम उठाए जा रहे हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *