Pakur: विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक बेनी प्रसाद गुप्ता का आज निधन हो गया. उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है.

लंबे समय से थे बीमार
बेनी प्रसाद गुप्ता लंबे समय से बीमार चल रहे थे. अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें पाकुड़ सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया
गौरतलब है कि बेनी प्रसाद गुप्ता दो बार बिहार विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं. वे पाकुड़ विधानसभा से भी दो बार भाजपा के विधायक रहे.
