संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है. इस प्रतिष्ठित परीक्षा में इस बार राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है. उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं.सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक मानी जाती है. हर साल लाखों अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होते हैं, लेकिन अंतिम चयन केवल कुछ सौ उम्मीदवारों का ही हो पाता है. इस साल भी लंबी चयन प्रक्रिया के बाद आयोग ने अंतिम मेरिट सूची जारी की है.परीक्षा प्रक्रिया के तहत पहले प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसके बाद अगस्त 2025 में मुख्य लिखित परीक्षा हुई.मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया, जो फरवरी 2026 तक चला। इन सभी चरणों के बाद आयोग ने अंतिम परिणाम जारी किया है. अनुज अग्निहोत्री राजस्थान के रावतभाटा के रहने वाले हैं। उन्होंने जोधपुर में रहकर मेडिकल की पढ़ाई की और एमबीबीएस की डिग्री हासिल की.इसके बाद उन्होंने प्रशासनिक सेवा की तैयारी शुरू की और कड़ी मेहनत के बाद सिविल सेवा परीक्षा में पहला स्थान हासिल कर बड़ी उपलब्धि हासिल की.
Home » झारखण्ड » रांची » UPSC 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी, राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
UPSC 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी, राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है. इस प्रतिष्ठित परीक्षा में इस...
सम्बंधित ख़बरें
