Gumla: मध्यप्रदेश राज्य आजीविका मिशन के पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने दो दिवसीय क्षेत्र परिभ्रमन के दौरान गुमला जिले के घाघरा और गुमला सदर प्रखंड में प्रदान संस्था के सहयोग से स्थापित सौर ग्रिड व्यवस्था और उसके माध्यम से की जा रही आजीविका गतिविधियों का अवलोकन किया. प्रतिनिधिमंडल के क्षेत्र परिभ्रमण का मुख्य उद्देश्य गुमला जिले में समुदाय द्वारा संचालित सौर ग्रिड मॉडल के सामुदायिक प्रबंधन, इसके घरेलु उपभोग तथा आजीविका गतिविधियों में किये जा रहे उपयोग को समझना था.

सौर ऊर्जा से मिलने वाले लाभों और आजीविका गतिविधियों पर की गई चर्चा
क्षेत्र परिभ्रमण के दौरान पहले दिन घाघरा प्रखंड के बुरजू, सेहल और दूसरे दिन लालमाटी गांव के स्वयं सहायता समूह के सदस्यों से प्रतिनिधिमंडल ने सौर ऊर्जा से मिलने वाले लाभों और आजीविका गतिविधियों पर गहन चर्चा की. इसके अतिरिक्त प्रतिनिधिमंडल ने गुमला जिले में चल रहे रागी प्रोसेसिंग इकाई करौदी, मॉडल मीटिंग कटिंग इकाई और समाहरणालय परिसर गुमला में अवस्थित गुमला हाट का विशेष भ्रमण किया.
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल का मार्गदर्शन प्रदान संस्था के जिला समन्वयक मो. मिराजउद्दीन तथा अन्य पदाधिकारी व JSLPS के DPM शैलेन्द्र जरिका और DLM बिरेन मिंज द्वारा किया गया. प्रतिनिधिमंडल में एमपीएसआरएलएम की CEO हर्षिका सिंह आईएएस एवं राज्य इकाई से 11 अन्य सदस्य के अलावा जेएसएलपीएस के राज्य इकाई से अरिंदम मिश्रा उपस्थिति थे.
यह भी पढ़ें: हजारीबाग ट्रेजरी स्कैम: कड़ी सुरक्षा के बीच सभी आरोपी को लाया गया सीआईडी ऑफिस, दो दिनों तक होगी पूछताछ
