Ranchi: रांची के जेएससीए ओवल ग्राउंड में आयोजित झारखंड विमेंस टी-20 प्रीमियर लीग में आज दो मुकाबले खेले गए. दोनों मुकाबलों में कोल्हान डायनोमोस और संथाल चैलेंजर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की. दिन के पहले मुकाबले में कोल्हान डायनोमोस ने छोटानागपुर ब्लास्टर को 8 विकेट से पराजित कर टूर्नामेंट में दमदार शुरुआत की. मैच के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में ममता पासवान को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मोमेंट्स प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. यह पुरस्कार जेएससीए के संयुक्त सचिव शाहबाज नदीम ने प्रदान किया. वहीं, मोमेंट्स मैक्सीमम सिक्सेस का पुरस्कार दुर्गा मुर्मू को जेएससीए कार्यकारिणी सदस्य मिहिर प्रत्येश टोपनो ने दिया, जबकि मोमेंट्स बेस्ट इकोनॉमिक बॉलर का सम्मान भी ममता पासवान को जेएससीए कार्यकारिणी सदस्य रमेश कुमार ने प्रदान किया.

ऋतु कुमारी को मोमेंट्स प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार
दूसरे मुकाबले में संथाल चैलेंजर्स ने पलामू वॉरियर्स को 6 विकेट से हराकर महत्वपूर्ण जीत हासिल की. मैच के बाद आयोजित पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन समारोह में ऋतु कुमारी को मोमेंट्स प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जेएससीए के कोषाध्यक्ष अमिताभ घोष ने प्रदान किया. मोमेंट्स मैक्सीमम सिक्सेस का पुरस्कार चांदमुनी पूर्ति को जेएससीए के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. नरेंद्र सिन्हा ने दिया, जबकि मोमेंट्स बेस्ट इकोनॉमिक बॉलर का सम्मान शांति कुमारी को जेएससीए के पूर्व संयुक्त सचिव पी.एन. सिंह ने प्रदान किया.

यह भी पढ़ें: मानसून से पहले अलर्ट मोड में रांची नगर निगम, जल जमाव वाले इलाकों पर रहेगी विशेष नजर
