लोयाबाद मामले में रजनी रवानी के परिजनों ने सुदेश महतो से लगाई न्याय की गुहार, कहा- फर्जी मुकदमे में फंसाकर भेजा गया जेल 

Ranchi: धनबाद के लोयाबाद थाना क्षेत्र स्थित बांसजोड़ा में हुए विवाद और आजसू नेत्री रजनी रवानी की गिरफ्तारी को लेकर उनके परिजनों...

Loyabad case
सुदेश महतो से मिले रजनी रवानी के परिजन

Ranchi: धनबाद के लोयाबाद थाना क्षेत्र स्थित बांसजोड़ा में हुए विवाद और आजसू नेत्री रजनी रवानी की गिरफ्तारी को लेकर उनके परिजनों एवं ग्रामीणों ने आज आजसू सुप्रीमो एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो से उनके बुकरु स्थित आवास पर मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने घटना की पूरी जानकारी देते हुए मामले में निष्पक्ष जांच और न्याय दिलाने की मांग की.

व्यवस्था का विरोध करने वालों को किया जा रहा प्रताड़ित

परिजनों का आरोप है कि कोयला माफियाओं के हमले में घायल होने के बावजूद रजनी रवानी को फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भेज दिया गया. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कोयला माफियाओं और स्थानीय प्रशासन की कथित मिलीभगत के कारण रैयतों और विस्थापित परिवारों का लगातार शोषण हो रहा है. ग्रामीणों ने दावा किया कि जो लोग इस व्यवस्था का विरोध करते हैं, उन्हें प्रताड़ित किया जाता है और झूठे मामलों में फंसाया जाता है.

मुलाकात के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें न्याय की उम्मीद केवल आजसू और सुदेश महतो से है. उन्होंने मामले में हस्तक्षेप कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की.

यह भी पढ़ें: अंदर की बातः अपनों के ही चक्रव्यूह में घिरी सरकार, कांग्रेस कोटे के मंत्री आए आमने-सामने, अब सीएम का फैसला तय करेगा भविष्य

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *