रांची: SIR को लेकर जागरूकता बैठक, चर्च समुदाय हुआ सक्रिय

Ranchi: रांची स्थित बी.एड. कॉलेज परिसर में गुरुवार को GEL चर्च, रांची कांग्रेगेशन की ओर से SIR विषय पर जागरूकता बैठक का...

Ranchi:  रांची स्थित बी.एड. कॉलेज परिसर में गुरुवार को GEL चर्च, रांची कांग्रेगेशन की ओर से SIR विषय पर जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में खिजरी विधायक राजेश कच्छप और कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी

कार्यक्रम में चर्च के पंच सदस्यों, पदाधिकारियों, विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और SIR से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की. बैठक का उद्देश्य लोगों को SIR से संबंधित विषयों, उनके अधिकारों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना था. अपने संबोधन में विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती नागरिकों की जागरूकता और सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती है.

उन्होंने लोगों से अपने अधिकारों और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए आगे आने की अपील की. वहीं विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी ने सामाजिक एकता और जनभागीदारी को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों पर सभी वर्गों को मिलकर कार्य करना चाहिए.

जागरूकता अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने की अपील

बैठक के दौरान उपस्थित सामाजिक प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार रखे और इस तरह के जागरूकता अभियानों को गांव-गांव तक पहुंचाने की आवश्यकता बताई. कार्यक्रम का समापन प्रार्थना, सामूहिक संकल्प और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ. आयोजकों ने कहा कि इस तरह की पहल समाज में जागरूकता बढ़ाने और नागरिक सहभागिता को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगी.

ALSO READ: SIR अभियान को सफल बनाने के लिए झामुमो जिला समिति की बैठक

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *