pakud : पाकुड़ के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव से युवती के अपहरण मामले का पाकुड़ पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया है. मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

अपहृत युवती सकुशल बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार
SP अनुदीप सिंह के निर्देश पर महेशपुर SDPO विजय कुमार के नेतृत्व में गठित SIT ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं. पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई को डायल-112 के माध्यम से युवती के अपहरण की सूचना मिली थी. पीड़िता के पिता के फर्दबयान के आधार पर अमड़ापाड़ा थाना कांड संख्या 59/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई. SIT ने कार्रवाई करते हुए पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक विरासत में भेज दिया. तीनों आरोपी गोड्डा जिला का रहने वाला बताया जा रहा है.

Also Read : परिसीमन से आदिवासी अधिकारों पर संकट, “विभाजन न हो, भौगोलिक एकता बनी रहे” : बंधु तिर्की
