Bokaro: बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के नई बस्ती के निकट बुधवार रात बोकारो थर्मल की ओर आ रही एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई. इस दौरान बाइक की चपेट में बोकारो थर्मल से कंजकीरो की ओर जा रहा एक राहगीर भी आ गया.

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
इस घटना में घायल हुए दोनों लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से डीबीसी अस्पताल ले जाया गया. दुर्घटना में एक व्यक्ति को गंभीर चोट लगी है, जबकि दूसरा भी जख्मी हुआ है. गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को बेहतर इलाज के लिए बोकारो स्थित बीजीएच अस्पताल रेफर कर दिया.
वहीं दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल को स्थानीय पुलिस ने जब्त कर थाना ले गई. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार ऊपरघाट गोनियाटो का निवासी है, जो बोकारो थर्मल गोबिंदपुर स्थित अपने मामा के घर जा रहा था.
ALSO READ: रांची: SIR को लेकर जागरूकता बैठक, चर्च समुदाय हुआ सक्रिय
